MP News : लाडली बहनों ने किया हंगामा, शिवराज सिंह को पकड़ कर रोती महिलाये

MP News : नमस्कार दोस्तों जैसे कि मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव आ गए हैं और ऐसे में उन लाडली बहनों पर क्या बीती होगी जिन्होंने माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान को अपना भैया मां करो और दिया था जैसे ही उन्होंने इस्तीफा देकर बाहर आए वैसे ही बहाने अपने भैया के गले कर वही और कहने लगी भैया हमने आपको वोट दिया था शिवराज सिंह चौहान भी इस बहनों के प्यार को देखकर भावुक हो गए लिए देखते हैं क्या है पूरी खबर

मध्य प्रदेश में साढ़े सोलह साल तक सत्ता संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई है। भाजपा ने अब उनकी जगह मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। इस बीच एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। शिवराज को पकड़कर दो ‘लाडली बहनें’ जोर-जोर से रोने लगीं। शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। शिवराज ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि वह उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं

भाजपा की जीत में शिवराज सिंह चौहान की ओर से शुरू की गई ‘लाडली बहना योजना’ का अहम योगदान माना जा रहा है, जिसमें महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में एक पहचान ‘मामा’ के रूप में भी है। वह राज्य की सभी महिलाओं से ‘भाई-बहन का रिश्ता’ स्थापित करने में कामयाब रहे हैं

शिवराज सिंह चौहान से गले लग फफक कर रो पड़ी महिलाएं

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव को अपना नया मुख्यमंत्री नामित किया है। इस प्रकार से पिछले 19 सालों से मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई हुई है। शिवराज सिंह चौहान आज अपने आवास पर समर्थकों से मिल रहे थे। इस दौरान वहां महिलाएं भी बड़ी संख्या में आई थीं। शिवराज सिंह चौहान को देखते ही महिलाएं उनके गले लग कर फफक कर रोने लगीं

यहाँ भी देखे – MP New CM : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव कौन है यह जानते हैं

Leave a Comment